पंजाब का माहौल खराब कर रही कांग्रेस सरकार : सीमा कुमारी
भाजपा की बैठक गांव भरियाल लाहडी में पूर्व विधायक सीमा कुमारी की देखरेख में हुई जिसमें विशेष रूप से जिला प्रधान विजय शर्मा उपस्थित हुए
संवाद सहयोगी, सरना : भाजपा की बैठक गांव भरियाल लाहडी में पूर्व विधायक सीमा कुमारी की देखरेख में हुई, जिसमें विशेष रूप से जिला प्रधान विजय शर्मा उपस्थित हुए। इस दौरान सीमा कुमारी ने कहा अरुण नारंग पर हमला लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस सरकार ने पिछले चार साल में कोई लोक भलाई कार्य नहीं किया। वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए किसानों के कंधे का सहारा लेकर गुमराह करना चाहती हैं। वहीं जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कांग्रेस सरकार पंजाब का माहौल खराब कर रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के साथ ही किसानों के साथ है। कैप्टन सरकार ने जो वादे पंजाब के लोगों के साथ किए वो एक भी पूरा नहीं किया आने वाले चुनाव मे कांग्रेस सरकार को इसका हिसाब चुकाना पड़ेगा। इस मौके पर पंजाब कार्यकारिणी मेंबर विनोद कुमार ,नरोट जैमल सिंह मंडल अध्यक्ष हरि सिंह, घरोटा मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया, भोआ मंडल अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता , बीजेपी जिला सचिव बलवान सलारिया, मदन वर्मा, जिला कैशियर विपिन सैनी, मंडल तारागढ़ महामंत्री नवदीप सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, मंडल घरोटा महामंत्री देशराज, रवीन्द्र सिंह, मंडल महामंत्री पवन शर्मा रिकू, मंडल महामंत्री सुरेश सलाथिया, मंडल उपाध्यक्ष कुलराज शर्मा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, रेनू बाला, अंजू बाला, संगीता देवी, जिला कार्यकारिणी मेंबर देवदत्त शर्मा,आशु वर्मा, नरेश सिंह, बाला सलारिया सतपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक से ही निकाला जा सकता है समस्या का हल
बैराज बांध संघर्ष कमेटी का धरना 75वें दिन में प्रवेश कर गया। वही पर पिछले छह दिन से दो प्रदर्शनकारी कार्यलय समक्ष लगे 200 फीट ऊंचे टावर पर 80 फीट की उचाई पर मात्र तीन फीट और चार फीट के प्लेटफार्म पर आत्म हत्या की धमकी दे कर रोजगार की मांग पर अड़े हुए है। बैराज बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर एसके सलूजा ने बताया कि पंजाब सरकार की पालिसी के मुताबिक पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर राज्य के 2250 औसती परिवारों को रोजगार मिल चुका है। इस के इलावा वर्ष 1993 की पालिसी के अनुसार 3000 लोगों को आदेश जारी किए जा चुके है और उन में से जो लोग मापदंड पूरे करते थे उनको भी रोजगार मिल चुका है। इस के इलावा कुछ लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जिस मे से 120 केस अभी भी लंबित है और उसमे से 28 केस बांध प्रशासन के पक्ष में आ चुके है। पिछले 75 दिन से जो लोग धरने पर बैठे है उनके साथ उनकी पूरी हमदर्दी है। पर वह लोग पालिसी के अनुसार मापदंड पूरे नहीं कर रहे। औसती अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है जिन को टावर से नीचे उतारना जरूरी है।