पुली पर गुजरते मिक्सचर नीचे गिरी
गांव रानीपुर के पास बनी पुली पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 03:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : गांव रानीपुर के पास बनी पुली पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। वीरवार को मिक्सचर मशीन पुली क्रास करते समय नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीण सुभाष शर्मा, पुरुषोत्तम लाल, बीरू राम, कुसुम सेन, सरदार जोगिदर सिंह, राजन शर्मा व नितीश वर्मा ने बताया की इससे पहले भी यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। अगर यहां पर कोई हादसा होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। यह पुली पिछले दो सालों से टूटी है। मंडी बोर्ड के एसडीओ परमपाल सिंह ने कहा कि दिसंबर के अंत में कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें