प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
बीसी मोर्चा देहाती मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : बीसी मोर्चा देहाती मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह सैनी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपप्रधान अमरीक सिंह व जिला अध्यक्ष कंसराज सैनी पहुंचे। इस अवसर पर 31 पौधे रोपित किए गए। वहीं गांव अकालगढ के विभिन्न गली मोहल्लों में सफाई करने के अतिरिक्त लोगों को मास्क वितरण किए गए। इस मौके पर पूर्व सरपंच रविद्र कुमार, पूर्व सरपंच कमला देवी, सुशील कुमार सैनी, प्रीतम सिंह टोनी, सौदागर सिंह, सुरेश कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें