इस्तीफे के दो दिन बाद काम पर लौटे सिविल सर्जन
सिविल अस्पताल पठानकोट में सिविल सर्जन डॉ. विनोद सरीन कम बैक कर चुके हैं।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : सिविल अस्पताल पठानकोट में सिविल सर्जन डॉ. विनोद सरीन कम बैक कर चुके हैं। मंगलवार को सेहत विभाग में अचानक बड़ा घटनाक्रम हुआ। मंगलवार सुबह असिस्टेंट सिविल सर्जन (एसीएस) डॉ. अदिति सलारिया को सिविल सर्जन का दायित्व मिला ही था कि डॉ. विनोद सरीन दोबारा काम पर लौट आए। दो दिन पहले निजी कारणों का हवाला देकर पद छोड़ने वाले डॉ. सरीन के आगमन ने सभी को चौंका दिया। अपने फैसले से यू टर्न लेते हुए डॉ. सरीन ने मंगलवार दोपहर बाद ऑफिस का कामकाज भी देखा और अपने सेवाएं नवंबर माह तक पूरा करने का संकल्प दोहराया।
.................
कुछ घंटे ही काम कर पाई डॉ. अदिति
सिविल सर्जन डॉ. सरीन के इस्तीफे के जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू चलाने को असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉ. अदिति सलारिया को सिविल सर्जन पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया था, यह भी कहा कि जब तक स्थायी एवं नए सिविल सर्जन की तैनाती नहीं होती वह इस दायित्व को संभालें। ऐसे में मंगलवार सुबह 10 से लेकर दोपहर तक डॉ. अदिति सलारिया ने सिविल सर्जन के पद पर बैठ कर कार्यभार संभाला, लेकिन अचानक सिविल सर्जन डॉ. विनोद सरीन ने अपने ऑफिस में वापसी कर सभी चौका दिया। इसके बाद डॉ. सलारिया ने उन्हें अपना पद संभालने के लिए कह अपने अपने कार्यालय में चली गईं।
...............................
सेवाएं पूरी करेंगे : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. विनोद सरीन ने बताया कि इस्तीफा देने के पीछे उनका खुद का फैसला था। लेकिन अब वह अपनी सेवाएं पूरी तरह से निभाएंगे। नवंबर माह तक उनका कार्यकाल है, जिसे वह पूरा करेंगे। इस्तीफा नामंजूर या दोबारा ड्यूटी पर लौटने के सवाल पर वह कन्नी काट गए।