Move to Jagran APP

घरोटा के चेतन ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट, चमकाया शहर व माता-पिता का नाम

चेतन ठाकुर ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 11:32 PM (IST)
घरोटा के चेतन ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट, चमकाया शहर व माता-पिता का नाम
घरोटा के चेतन ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट, चमकाया शहर व माता-पिता का नाम

संवाद सहयोगी, घरोटा : एनडीए परीक्षा में 35वां रैंक हासिल करने वाले 21 वर्षीय चेतन ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं, उसके माता पिता भी चेतन की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देहरादून की इंडियन मिलिट्री अकादमी में पासिंग परेड में जब उसके माता पिता ने स्टार लगाया तो उसने उसने माता पिता का आशीर्वाद लेते मातृभूमि की सेवा का संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय घरोटा में कार्यरत सहायक इंजीनियर लखबीर सिंह के बेटे चेतन ठाकुर का लक्ष्य बचपन से ही सेना में भर्ती होने का था। इसके लिए उसने कठोर परिश्रम किया।

सेना में देश सेवा के साथ उज्जवल भविष्य : लेफ्टिनेंट चेतन ठाकुर

लेफ्टिनेंट चेतन ठाकुर ने कहा कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है। आवश्यकता है कि लक्ष्य निर्धारित करके उसको प्राप्त करने के लिए पूरी तत्परता से मेहनत और दृढ़ निश्चय की। चेतन ने जिले के अन्य युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि इसमें देश सेवा के साथ उज्ज्वल भविष्य है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और प्रभु को दिया।

चेतन की मेहनत और सेना में भर्ती होने का जुनून लाया रंग : परिवार

चेतन के पिता सहायक इंजीनियर लखवीर सिंह, माता अनु ठाकुर, बहन इंजीनियर अलका ठाकुर ने कहा कि चेतन फुटबाल खिलाड़ी है और उसकी मेहनत और सेना में भर्ती का जुनून रंग लाया है। ब्लॉक विकास संघर्ष कमेटी घरोटा, कंडीबेट विकास मंच, युवा सेवा संघ, मां मंहगीबा सेवा मंडल ने भी परिवार के साथ खुशी व्यक्त की और चेतन को जल्द सम्मानित करने का एलान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.