कृषि विधेयक किसान हितैषी : रघुबीर सिंह
केंद्र सरकार का कृषि बिल किसानों के हित में है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 10:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल : केंद्र सरकार का कृषि बिल किसानों के हित में है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों को एक नई आजादी प्रदान की गई है। अब किसान कहीं भी अपनी फसल को बेच सकेंगे। पहले मंडियों में किसान कई दिनों तक अपनी फसल बिकने के इंतजार में रहते थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को भ्रमित करने के लिए बिल को किसान विरोधी बता रहा है। जबकि यह बिल किसानों की भलाई के लिए काम करेगा और किसान इस बिल से आर्थिक तौर पर संपन्न होंगे। आने वाले दिनों में किसान मोर्चा गांवों - गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें