पुर्तगाल के बजाय मलेशिया भेजा, दो पर मामला दर्ज
पीड़ित मनपीत सिंह निवासी नरोट मेहरा के पिता शाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2018 में आरोपितों ने पठानकोट के एक गेस्ट हाउस में उनके बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे लेकिन उसके बाद बेटे को पुर्तगाल के बजाय मलेशिया भेज दिया गया। वहां पर बेटे को कोई काम नहीं मिला।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: पुर्तगाल भेजने की बात कह कर मलेशिया भेजने वाले दो लोगों पर थाना-एक की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान राहुल शर्मा निवासी करमू वाला चौला जिला तरनतारन व पुष्प कुमार ताकी वाला दरवाजा जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपितों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आरोपित फरार हैं।
पीड़ित मनपीत सिंह निवासी नरोट मेहरा के पिता शाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2018 में आरोपितों ने पठानकोट के एक गेस्ट हाउस में उनके बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए 80 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उसके बाद बेटे को पुर्तगाल के बजाय मलेशिया भेज दिया गया। वहां पर बेटे को कोई काम नहीं मिला। वहां पर रहने में उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोपितों ने उन्हें पैसे भी वापस नहीं किए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।