किशोरी को भगा ले जाने वाले युवक पर केस
थाना डिवीजन नंबर वन ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 04:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : थाना डिवीजन नंबर वन ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भड़ोली खुर्द निवासी महिला ने बताया कि उसकी लड़की एक नवंबर को घर से बिना बताए चली गई। उसकी काफी तलाश करने पर नहीं मिली। परिवार को संदेह है कि उनकी लड़की को एक युवक शादी का झांसा देकर भगाकर कहीं ले गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें