क्वारंटाइन सेंटर से बाहर घूमने वाले 14 लोगों पर केस
विभिन्न देशों से वतन लौटे 14 लोगों के खिलाफ थाना झब्बाल की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 03:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल: विभिन्न देशों से वतन लौटे 14 लोगों के खिलाफ थाना झब्बाल की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन लोगों को गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि एएसआइ सरबजीत सिंह ने उक्त लोगों को सरकारी आदेशों का उल्लंघन करके बाहर घूमने के आरोप में पकड़ा। सभी के खिलाफ थाना झब्बाल में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें