किशोरी को कपड़े धोने के बहाने बुलाकर दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया है। उक्त दोनों युवकों ने एक किशोरी को कपड़े धोने के बहाने घर बुलाया और फिर दुष्कर्म कर दिया। आरोपितों की पहचान बावियां मोहल्ला वासी अभिषेक व मनीश के रूप में हुई है।
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में शाहपुर रोड़ काजीपुर बाविया मोहल्ला वासी पीड़ित किशोरी बताया कि एक बच्चे की ओर से दिए मैसेज के अनुसार 20 अक्टूबर रात आठ बजे बच्चे की भाभी के घर पहुंची तो गेट के पास अभिषेक व मनीश खड़े थे। उक्त दोनों ने उसे पकड़ कर कमरे में ले गए। सबसे पहले अभिषेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मनीष ने। उक्त दोनों युवकों ने इस घटना संबंधी किसी ओर को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी थी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए अपने परिवारिक सदस्यों के साथ पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर अभिषेक व मुनीश के विरुद्ध थाना डिवीजन नंबर एक में केस दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे एसआइ रुपिद्रजीत कौर ने कहा कि पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी के बयान दर्ज कर दोनों युवकों को गत रात काबू कर लिया है। उक्त दोनों आरोपितों ने माना है कि उन्होंने अपनी बहन के घर में कपड़े धोने के बहाने एक बच्चे के जरिए उक्त किशोरी को बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस घर में किशोरी को युवकों ने बुलाया वह आरोपित अभिषेक की बहन का घर था।