अरुणा चौधरी ने सुनीं समस्याएं, दिया आश्वासन
कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने लोगों की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही है।
संवाद सहयोगी, घरोटा : कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने लोगों की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही है। झडोली में आयोजित 11 गांवों के शिकायत निवारण कैंप में अरुणा चौधरी ने शिरकत की। इसमें बेहडी, हवीवपुर, गुल्लेडा, बयाननपुर, रसूलपुर, पच्चोवाल इत्यादि गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर वेट इलाके के लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कैंप में विशेष अतिथि के तौर पर सीनियर नेता अशोक चौधरी उपस्थित थे। अरुणा चौधरी ने कहा कि वह हलके के विकास के लिए प्रयासरत है। इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र कुछ समय हलका निवासियों से संपर्क नहीं हो पाया। इसलिए वह अधिकारियों को साथ लेकर आई हैं, जिससे कि लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके। उनको दफ्तरों में जाने और समय बर्बाद न हो। इस मौके पर लोगों ने प्रमुखता से हाइ लेवल चक्की पुल से मिलते मीरथल-दीनानगर मार्ग के निर्माण में तेजी लाने की गुहार लगाई। इससे कि 60 गांवों की यातायात समस्या का समाधान हो सके। कैंप में लोगों ने कार्ड, पेंशन, गलियों - नालियों, सड़कों की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि लोगों को आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए। इस मौके पर डीएसपी महेश सैनी, विशेष सहायक दीपक भल्ली, जोन इंचार्ज महिद्र सिंह झडोली, रघुवीर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, देस राज, कर्ण सिंह, रछपाल सिंह, हैप्पी सिंह, सुषमा देवी, रानी देवी, जिला प्रसिद्व गुरदर्शन रंधावा, नेक राम, सोम राज, बलवीर सिंह, तरसेम सिंह उपस्थित थे।