ब्राह्माण सभा कन्याओं की शादी में कर रही आर्थिक सहयोग
ब्राह्माण सभा द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे एक जरूरतमंद कन्या की शादी में सहयोग के लिए सामान दिया गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : ब्राह्माण सभा द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे एक जरूरतमंद कन्या की शादी में सहयोग के लिए सामान दिया गया। जिसमें मुख्यातिथि पवन शर्मा पायनियर वाले और पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रधान अश्वनी शर्मा और जिला प्रधान राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह सभा की ओर से 133वीं कन्या की शादी है, जिसमें 72 ब्राह्माण और 61 गैर ब्राह्माण कन्याओं की शादी में सभा द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने दानी शहर निवासियों से अपील की कि वह इस प्रकल्प का हिस्सा बन कर पुण्य के भागी बनें। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, राजिंद्र शर्मा, बैजनाथ कौशल, सुरेश शर्मा, वेद प्रकाश, राजेश शर्मा, प्रिसिपल राममूर्ति शर्मा, ललित डोगरा, डॉ. शम्मी शर्मा, रमन शर्मा, प्रिस शर्मा, कपिल पुरोहित, ओमप्रकाश, राकेश शर्मा, विकास दत्ता, रतन शर्मा, विद्यासागर उपस्थित थे।