ब्राह्मण सभा ने लड़की की शादी को दिया राशन
श्री ब्राह्मण सभा की बैठक प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : श्री ब्राह्मण सभा की बैठक प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सभा ने जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिए जरूरी सामान प्रदान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि सामाजिक दायित्व को लेकर सभा सजग है। अभी तक सभा 73 ब्राह्मण व 63 अन्य समुदाय की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहयोग कर चुकी है। इस मौके पर राजकुमार, मनोहर लाल शर्मा, राममूर्ति शर्मा, कौशल, रत्न लाल शर्मा, शम्मी शर्मा, रमन शर्मा, कमल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें