Move to Jagran APP

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष छह को आएंगे

भाजयुमो जिला अध्यक्ष वरुण विक्की के नेतृत्व में मंगलवार को मीटिग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 04:09 PM (IST)
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष छह को आएंगे
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष छह को आएंगे

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भाजयुमो जिला अध्यक्ष वरुण विक्की के नेतृत्व में मंगलवार को मीटिग का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष विजय शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। जबकि भाजयुमो प्रदेश महासचिव दीपांशु घई व जिला प्रभारी अब्बास शाकर विशेष रूप से उपस्थित हुए। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजू महाजन व अमित शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप छह नवंबर को आएंगे। उनके आगमन की तैयारियां को लेकर बैठक आयोजित की गई है। कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से ड्यूटियां लगाई गई। यह उनका पहला दौरा है। प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा के दिशा निर्देश के तहत वह इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे। इस मौके पर उनके साथ अमन शर्मा, अमरजीत, इशान पठानिया, रिजुल रस्वान, दीक्षित, रिक्की ठाकुर, सचिन, मुनिश्वर, उपमिंद्र, महेंद्र ठाकुर, सुशील, दीप गुप्ता व अन्य गणमान्य भी थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.