नेहा सलारिया महिला और महिद्र बने युवा मोर्चा के अध्यक्ष
भाजपा मंडल प्रधान संजीव पठानिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 07:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : भाजपा मंडल प्रधान संजीव पठानिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला प्रधान विजय शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी और पूर्व मंडल प्रधान बलवान सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। नेहा सलारिया को भाजपा महिला मोर्चा घरोटा मंडल की अध्यक्ष और महिद्र सिंह नाजोवाल को युवा मोर्चा मंडल प्रधान नियुक्त किया गया। जिला प्रधान विजय शर्मा और पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने हार डाल कर शुभकामनाएं भेंट की। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा और युवा मोर्चा भाजपा का अभिन्न अंग है। उन्होंने गांव और बूथ स्तर पर दोनों मोर्चा को मजबूती देने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें