भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल के निर्देशानुसार शनिवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल के निर्देशानुसार शनिवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा रानी व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष रुप से पहुंची। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवराज लवली जी, जोगिदर शील जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, मनोहर लाल जी कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष भुनीत भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष जोगिदर पाल, हरदीप कुमार, विनोद कुमार, संजीव सहोता और यशपाल आदि मौजूद थे।