सांसद बिट्टू पर केस दर्ज करने के लिए सौंपा मांगपत्र
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भड़काऊ बयान के खिलाफ भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना को मांगपत्र सौंपा है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भड़काऊ बयान के खिलाफ भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना को मांगपत्र सौंपा है। उन्होंने सांसद के खिलाफ मामला दर्ज करने कि मांग कि गई है। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल, जिला महामंत्री विनोद धीमान, सुरेश शर्मा, भाजयुमो जिला प्रभारी रमेश शर्मा और सुदेश वर्मा, बिदा सैनी ने संयुक्त रूप से एसएसपी को मागपत्र सौंपा। विजय शर्मा ने कहा कि टीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को भड़काने के लिए सांसद बिट्टू धमकी दे रहे हैं। उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए, ताकि पंजाब की अमन व शांति को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे। सांसद बिट्टू लगातार भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं, जिसके चलते कानून व्यवस्था में कभी भी खलल पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस बयानबाजी के चलते अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हमला किया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेताओं को धमकियां दी जा रही हैं।
भाजपा अनुसूचति जाति नार्थ मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नार्थ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष बूनीत भगत की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष रूप में भाजपा नार्थ मंडल अध्यक्ष ठाकुर शमशेर सिंह व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जोगिदरशील उपस्थित हुए। अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल का विस्तार करते हुए मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें रजत लूथरा और विनोद कुमार सोनू को मंडल महामंत्री उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। सुरिदर कुमार, किशन लाल, कांत राज, ओम प्रकाश को दी गई। साथ में मंडल सचिव के तौर पर हीरा लाल, राकेश कुमार लाडी, यशपाल, संदीप भट्टी, गोविद की नियुक्तियां की गई। इस मौके पर मंडल के महामंत्री विशाल महाजन, प्रवीण शर्मा पप्पी, कार्यालय सचिव डाक्टर संजय शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष संजीव सहोता, विशाल शालू, सागर भट्टी, एडवोकेट राजीव मट्टू आदि मौजूद थे।