भाजपा ने फूंका इमरान खान का पुतला
श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सिख समुदाय के समर्थन में शनिवार को गांव काहनपुर में जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जागरण टीम, जुगियाल/माधोपुर/ मामून : श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सिख समुदाय के समर्थन में शनिवार को गांव काहनपुर में जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस घटना की कड़े शब्दों में निदा की और पाकिस्तान सरकार से श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव करने वाले आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वरुण विक्की, नगर कौंसिल अध्यक्ष रूप लाल, मंडल अध्यक्ष सुजानपुर जगमोहन जग्गा, मंडल अध्यक्ष मामून रिशि पठानिया, पार्षद योगेश ठाकुर, ब्लॉक समिति सदस्य मुकेश लवली, सरपंच लाल सिंह, मामून मंडल महासचिव अमन वर्मा, बख्शीश सिंह, सरपंच गणेश चाड़क, करनैल सिंह, अमरजीत, छज्जू, बलदेव, उत्तम चंद ने उपस्थित थे।
पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपा : बब्बू
विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपा है। हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास हुआ है। गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पथराव की घटना शर्मनाक है। सिख समुदाय के प्रति पाकिस्तान का रवैया सही नहीं है।
इस प्रकार की कोई घटना सहन नहीं करेगी सरकार
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा है कि एक तरफ पाकिस्तान यूएनओ में जाकर मानवाधिकारों की दुहाई देता है। दूसरी तरफ पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को सुरक्षा देने में नाकाम है। इस घटना से पूरी दुनिया के सिख व हिदू समुदाय में रोष है। श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे के प्रति सभी धर्मों के लोगों की गहरी आस्था है। पाकिस्तान ने अपनी घटिया सोच दिखा दी है। केंद्र सरकार एवं भाजपा अपने सिख समुदाय के प्रति किसी भी प्रकार की गलत घटना को सहन नहीं करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से उचित कदम उठाने का आग्रह होगा।