नशे पर भाजपा-कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही : विनोद
हिदू सेना के पंजाब प्रधान विनोद चौधरी ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : हिदू सेना के पंजाब प्रधान विनोद चौधरी ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियां पूरे पंजाब की जवानी को खत्म करने के जिम्मेदार है। आज बीजेपी जितना आक्रोश और गुस्सा दिखा रही है। शायद उन्होंने 10 साल पहले दिखाया होता तो किसी मां के बेटे की मृत्यु नशे से नहीं होती। पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा से पूछा कि क्या नशा सिर्फ कांग्रेस के राज में ही पंजाब में बढ़ रहा है। इससे पहले अकाली दल और बीजेपी के राज में नहीं था। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी गंदी राजनीति बंद करें। कैप्टन सरकार ने 4 हफ्ते में नशा खत्म करने की कसम खाई थी पर उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस सब एक है जो जनता को हर 5 साल के बाद मूर्ख बनाती है।