Move to Jagran APP

भारत का संविधान अनुसूचित जनजातियों के लिए वरदान: जोगिंदरशील

इस दौरान बूथ स्तर तक एससी मोर्चा को गति देने के लिए मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए जिनमें जिला के एससी मोर्चा के महामंत्री सुलखन सिंह को पठानकोट शहरी के नार्थ और साउथ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:06 PM (IST)
भारत का संविधान अनुसूचित जनजातियों के लिए वरदान: जोगिंदरशील
भारत का संविधान अनुसूचित जनजातियों के लिए वरदान: जोगिंदरशील

संवाद सहयोगी, पठानकोट/सरना: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक गांव सरना गांव में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगिदरशील की अध्यक्षता में हुई। जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी व जिला सचिव राजेंद्र अंदोत्रा व भोआ मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रवेश बिट्टा विशेष रूप से शामिल हुए। जोगिदरशील ने कहा कि भारत का संविधान अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए वरदान साबित हुआ है। इसमें उनको भी बाकी नागरिकों को दिए गए अधिकारों के समान ही अधिकार मिले हैं। पंजाब में चुनाव आने वाले हैं अनुसूचित जाति मोर्चा की इसमें एक अहम भूमिका होने वाली है। इस दौरान बूथ स्तर तक एससी मोर्चा को गति देने के लिए मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए, जिनमें जिला के एससी मोर्चा के महामंत्री सुलखन सिंह को पठानकोट शहरी के नार्थ और साउथ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं राजेश भारती को भोआ मंडल, दरबारी लाल को घरोटा मंडल, दर्शन लाल को सुजानपुर और ममून मंडल दिए गए। कृष्णा देवी को तारागढ़ मंडल और बोधराज को नरोट जैमल सिंह मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महामंत्री बोधराज, सुलखन सिंह, राजेश भारती, दरबारी लाल, दर्शन लाल, कृष्णा देवी, सुखजीवन व सुरेश सलाथिया आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.