कांग्रेस की लुटिया डुबाने को अकेला सिद्धू ही काफी है: अश्विनी
अश्विनी शर्मा ने कहा चुनाव सिर पर आ गए हैं किसानों का मसला हल हो चुका है लेकिन कांग्रेस समर्थित कुछ लोग अभी भी इसको तूल दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी इसमें पूरी तरह शामिल है लेकिन माहौल हमारे अनुकूल बन रहा है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट: भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में की गई। प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व पंजाब महामंत्री व पठानकोट जिला के प्रभारी राजेश बागा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
प्रदेश महामंत्री राजेश बागा ने सभी अध्यक्षों से संगठनात्मक ब्यौरा लिया व जहां पर भी कोई कमी नजर आई उसे दो दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिए। वहीं अश्विनी शर्मा ने कहा चुनाव सिर पर आ गए हैं किसानों का मसला हल हो चुका है, लेकिन कांग्रेस समर्थित कुछ लोग अभी भी इसको तूल दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी इसमें पूरी तरह शामिल है, लेकिन माहौल हमारे अनुकूल बन रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू खुद अपनी सरकार पर इल्जाम लगा रहे हैं। कांग्रेस की लुटिया को डुबाने को अकेला सिद्धू ही काफी है। अकाली दल अभी तक पंजाब में अपनी सियासी जमीन को वापस पाने में अभी तक पूरी तरह नाकामयाब रहा है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, विनोद धीमान, जिला उपाध्यक्ष नरेश बडेरा, सुदेश वर्मा, जिला मीडिया इंचार्ज प्रदीप रैना, अरुण महाजन, मंडल प्रधान शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, नरेंद्र सिंह पम्मी, मंडल महामंत्री विशाल महाजन, प्रवीण पप्पी, विशाल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल रामपाल, सतीश महाजन, मंजू गुप्ता, जितेंद्र देव शर्मा, एडवोकेट समरेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम अरोड़ा, पंजाब प्रकोष्ठ के सह संयोजक राकेश शर्मा, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष जोगिदरशील, विजय जोगी, सुलखन सिंह, रामपाल विकी, विजय चुनी, किरण अरोड़ा, मधु, मीना तरनाच, अंजू बाला इत्यादि मौजूद थे।