Move to Jagran APP

बीडीपीओ दफ्तर के मुलाजिम दो सप्ताह से हड़ताल पर, फाइलों का लगा अंबार

ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के मुलाजिम हड़ताल पर हैं। बीडीपीओ पंचायत सचिवों मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के चलते आम जलता परेशान हो रही है। दफ्तरों में फरियादी और फाइलों का अंबार लगा हुआ है। करीब दस हजार फाइलें लंबित चल रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 04:34 PM (IST)
बीडीपीओ दफ्तर के मुलाजिम दो सप्ताह से हड़ताल पर, फाइलों का लगा अंबार
बीडीपीओ दफ्तर के मुलाजिम दो सप्ताह से हड़ताल पर, फाइलों का लगा अंबार

संवाद सहयोगी, घरोटा : पिछले दो सप्ताह से गांवों का विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। न ही रुरल एरिया सर्टिफिकेट बन रहे हैं और न ही विकास मद के लिए पैसे जारी हो रहे हैं। इसका कारण यह है कि ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के मुलाजिम हड़ताल पर हैं। बीडीपीओ, पंचायत सचिवों, मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के चलते आम जलता परेशान हो रही है। दफ्तरों में फरियादी और फाइलों का अंबार लगा हुआ है। करीब दस हजार फाइलें लंबित चल रही हैं।

loksabha election banner

उधर, मनरेगा मजदूरों का कहना है कि पिछली सरकार ने ठेका मुलाजिम वेलफेयर एक्ट 2016 पास किया था। इसके जरिए कई विभागों के मुलाजिम रेगुलर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन मनरेगा मुलाजिमों को अभी तक रेगुलर नहीं किया गया। इसके उलट मुलाजिमों की सेवाएं खत्म कर विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। हड़ताल से जिले के करीब 500 पंचायतें प्रभावित हो रही हैं। इसके सरपंच लगातार दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। बिल पास करवाने से लेकर विकास मद में आई राशि की निकासी को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। रूरल एरिया सर्टिफिकेट नही बन पा रहे : बचन लाल

पूर्व जिला परिषद मेंबर बचन लाल ने कहा कि बीडीपीओ हड़ताल के चलते रूरल एरिया सर्टिफिकेट नही बन रहे। लोग दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। वे निराशा के आलम में गुजरने को मजबूर हैं।

----------------

गांवों में ठप पड़े विकास कार्य: विपन सैनी

विपन सैनी ने कहा कि गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो कर रह गया है। समस्याओं का अंबार लग गया है। मनरेगा के अंतर्गत रोजगार नहीं मिल पा रहा : रेखा

रेखा शर्मा ने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मनरेगा के तहत काम बंद हो गए हैं। वहीं रोजगार लोगों को नहीं मिल पा रहा। लेबर को पेमेंट न होने से अनेकों परिवार प्रभावित: सुखजिदर

सुखजिदर सिंह ने कहा कि लेबर को पेमेंट न होने से कई घरों में चूल्हे जलने मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द कर्मचारियों की मांग पूरी करके पेमेंट वयस्था करवाने की जाए। नए कार्य आरंभ नही हो रहे: देवी दयाल भंडारी

सेवामुक्ता बीपीईओ देवी दयाल भंडारी ने कहा कि हड़ताल के चलते नए कार्य आरंभ नही हो रहे। पुराने हुए कार्य की मिनती नहीं हो रही, जिस से लोगो को काफी परेशानी पेश आ रही।

---------

जल्द मांगें पूरी करके कर्मचारियों को राहत दी जाए: महेश चंद्र

महेश चंद्र ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए, जिससे उनको राहत मिले व गांव में विकास कार्य हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.