अजीजपुर का कम्युनिटी हॉल जर्जरता
लंबे अरसे से जर्जरता का शिकार अजीजपुर का कम्युनिटी हॉल की कायाकल्प की जाए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 03:21 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 03:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : लंबे अरसे से जर्जरता का शिकार अजीजपुर का कम्युनिटी हॉल की कायाकल्प की जाए। यह मांग गांव अजीजपुर के सरपंच अश्विनी कुमार शर्मा ने की। उनके गांव में कम्युनिटी हाल निर्मित है। इस समय यह अनदेखी के चलते जर्जर हालत में है। यदि प्रशासन इसकी मरम्मत करवा कर आम लोगों के लिए खोला जाए। ताकि लोगों को अपने विवाह शादियां तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए दूर दराज भटकना न पड़े। जल्द ही विधायक जोगिद्र पाल और अन्य उच्च अधिकारियों को भी इस संबधी ज्ञापन सौंप कर इसकी कायाकल्प करवाने की मांग करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें