पत्नी व बच्चों से मारपीट का विरोध कियो तो युवक पर किया हमला
संवाद सहयोगी पठानकोट गांव चक मनासा में एक परिवार के झगड़े में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गांव चक मनासा में एक परिवार के झगड़े में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दीपक ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी दूसरी जाति की लड़की से हुई थी। यह शादी दोनों परिवार की सहमती से हुई थी। शादी के बाद दीपक के परिजन युवती नीशा को जाति के नाम पर गाली गलौच करते हुए परेशान करने लगे। कई बार समझौता भी हुआ। निशा और दीपक के दो बच्चे हैं लेकिन पारिवारिक सदस्य अभी भी निशा को परेशान कर रहे हैं।
दीपक ने बताया कि शादी के बाद उसके पारिवारक सदस्य उसे व पत्नी को परेशान कर रहे हैं। उसके पारिवारक सदस्य उसकी पत्नी और बच्चों को मार रहे थे। वह छुड़ाने के लिए आगे गया तो परिवार ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।