दुनेरा-बडुआ संपर्क मार्ग की अनदेखी पर जताया रोष
दुनेरा से बडुआ मंडी को जाने वाले संपर्क मार्ग प्रशासन की अनदेखी का शिकार हैं। इसके चलते मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 10:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी दुनेरा : दुनेरा से बडुआ मंडी को जाने वाले संपर्क मार्ग प्रशासन की अनदेखी का शिकार हैं। इसके चलते मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। मौके पर डाक्टर सिद्धार्थ पठानिया, नंबरदार बलवान पठानीया, बाबी पठानिया, गोवर्धन सिंह, टीपू पठानिया, सुरेश निक्कू ने रोष जताया। उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड ने बीते दस साल से सड़क पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को सड़क के किनारों पर डंगे लगाने का काम शुरू किया गया था जिसे विभाग ने अधूरा ही छोड़ दिया। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि संपर्क मार्ग की जल्द रिपेयर करवाई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें