Move to Jagran APP

कांग्रेस से विद्रोह करने वाले मंटू पर 'आप' ने जताया भरोसा

बता दें कि 2017 के चुनाव में अमित सिंह मंटू ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़कर 30 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। बीते दिनों कांग्रेस की ओर से सुजानपुर से पूर्व मंत्री रघुनाथ सहाय पुरी के बेटे नरेश पुरी को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद करीब दर्जन भर कांग्रेस नेताओं की ओर से इसका खुलकर विरोध जताया गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:05 PM (IST)
कांग्रेस से विद्रोह करने वाले मंटू पर 'आप' ने जताया भरोसा
कांग्रेस से विद्रोह करने वाले मंटू पर 'आप' ने जताया भरोसा

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शुक्रवार को सुजानपुर हलके से आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से विद्रोह करने वाले अमित सिंह मंटू को प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

बता दें कि 2017 के चुनाव में अमित सिंह मंटू ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़कर 30 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। बीते दिनों कांग्रेस की ओर से सुजानपुर से पूर्व मंत्री रघुनाथ सहाय पुरी के बेटे नरेश पुरी को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद करीब दर्जन भर कांग्रेस नेताओं की ओर से इसका खुलकर विरोध जताया गया था। अमित सिंह मंटू ने उसी दिन जागरण से हुई बातचीत में अपने तल्ख तेवर दिखाते हुए कोई कड़ा कदम उठाने के संकेत दिए थे। अमित सिंह मंटू को आप का प्रत्याशी बनाए जाने से अब कांग्रेस में विद्रोह के स्वर और ऊंचे उठ सकते हैं। अभी भी करीब दर्जन भर कांग्रेस नेता नरेश पुरी को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चल रहीं चर्चाओं को मानें तो मंटू के अब आप की ओर से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से नाराज चल रहे कई नेता खुलकर मंटू के समर्थन में उतर सकते हैं।

अमित सिंह मंटू का कहना है कि उनके द्वारा लगातार पांच साल तक सुजानपुर हलके में लोगों की सेवा की गई है। वे एक दिन भी आराम से नहीं बैठे हैं। इसके चलते उन्हें पूरा भरोसा है कि लोग इस चुनाव में उनको आशीर्वाद देंगे। वहीं, उनका कहना था कि चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को अपने गलत निर्णय का अहसास होगा, पर तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.