बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज व कल भी बरसात के आसार
मौसम विभाग की ओर गत शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था जिसके तहत शनिवार व रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। शनिवार को दिनभर हुई बारिश से ठंड और ज्यादा बढ़ गई व लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए।
संवाद सहयोगी, पठानकोट: पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। शुक्रवार को दोपहर में धूप खिलने से जहां लोगों को थोड़ी राहत मिली थी वहीं शनिवार को बाद दोपहर हुई बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। गौर हो कि मौसम विभाग की ओर गत शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसके तहत शनिवार व रविवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। शनिवार को दिनभर हुई बारिश से ठंड और ज्यादा बढ़ गई व लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए।
शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो रविवार और सोमवार को भी बारिश की संभावना है। मंगलवार से मौसम साफ होने के आसार जताए जा रहे हैं।