Move to Jagran APP

60 साल बाद पक्की हुई फिरनी, जल निकासी की समस्या भी दूर

वार्ड 47 में पिछले कई वर्षों से लोग दो ऐसी समस्या से जूझ रहे थे जिनका कई सालों से समाधान नहीं हुआ था

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 10:58 PM (IST)
60 साल बाद पक्की हुई फिरनी, जल निकासी की समस्या भी दूर
60 साल बाद पक्की हुई फिरनी, जल निकासी की समस्या भी दूर

सूरज प्रकाश, पठानकोट :

prime article banner

वार्ड 47 में पिछले कई वर्षों से लोग दो ऐसी समस्या से जूझ रहे थे, जिनका कई सालों से समाधान नहीं हुआ था। पहले वार्ड की चौराहे वाली कच्ची फिरनी और दूसरा गंदे पानी की निकासी न होना। ये दोनो ऐसी समस्या थी, जिसका समाधान न होने से लोग काफी परेशान थे। कई बार नेताओं से भी इस समस्या को दूर करने के लिए गुहार लगा चुके थे, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा था।

वार्ड वासियों के मुताबिक फिरनी कच्ची होने के कारण कई प्रकार के हादसे हो चुके थे। गंदे पानी की समस्या तो इतनी बढ़ चुकी थी कि दुर्गध के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। हलांकि पिछले कुछ समय पहले इन दोनों समस्याओं का समाधान करवा लोगों को राहत दिलाई गई है।

वार्ड नंबर एक को (पुरुष बीसी) को नई वार्ड बंदी के दौरान वार्ड 47 (महिला जनरल) बनाया गया है। इस वार्ड में विकास कार्य समय पर न होने पर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर कटाक्ष करने में लगी हैं। वार्ड में मतदाताओं की संख्या

1820- पुरुष मतदाता

1780- महिला मतदाता युवा मतदाता

20 से 25 वर्ष तक- 366 पिछले साल की स्थिति

कुल वोट- 3966

मत प्रतिशत- 75 प्रतिशत पूरे हुए वादे-

गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाया।

गलियां, नालियां बनवाई।

सीवरेज की पाइप लाइन डलवाई।

नई वाटर सप्लाई की भी पाइप लाइन डलवाई।

स्ट्रीट लाइटें लगवाई।

राशन कार्ड बनवाए।

लेबर कार्ड बनाए। वादे जो पूरे नहीं हुए

वार्ड की कुछ गलियों में वाटर सप्लाई की पाइपें डलवानी बाकी रह गई हैं।

इसी तरह सीवरेज का भी थोड़ा काम बाकी रह गया है। कई विकास कार्यो में कांग्रेस डाल चुकी अड़चने

नगर निगम पठानकोट के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर व पूर्व पार्षद निर्मल सिंह ने कहा कि उन्होंने जब गांव की फिरनी को पक्का करवाने की कोशिश की तो विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता की ओर से कई प्रकार की अड़चने खड़ी की गई, जिसकी वजह से फिरनी को पक्का करवाने के काम में देरी हुई है। इसी तरह गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने के काम में भी कई तरह के रोड़े अटकाए गए थे। कांग्रेस करवा रही विकास कार्य

2015 हुए निगम चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अतर सिंह ने कहा कि वार्ड में जो भी विकास कार्य करवाए गए हैं उन सभी को कांग्रेस पार्टी की ओर से करवाया गया है। बीजेपी का मेयर होने के बावजूद कई विकास कार्यो के टेंडर समय पर पारित नहीं हो सके, जिसकी वजह से वार्ड में कुछेक विकास कार्यों में देरी हुई है।

दुर्गध से लोगों का रहता था बुरा हाल

वार्ड निवासी सुरिदर सिंह ने कहा कि वार्ड में गंदे पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी। दूसरा गर्मी के मौसम में इस गंदगी ने लोगों की नाक में दम कर रखा था। बाहर से वार्ड में लोग आने से गुरेज करते थे। बारिश के दिनों में तो जल भराव हो जाता था। पानी की निकासी कैसे हो, इसका कोई समाधान नहीं हो रहा था। कच्ची फिरनी से कई लोग हो चुके घायल

वार्ड निवासी नरिद्र सिंह ने कहा कि वार्ड में गलियां टूटी, सीवरेज की समस्या व गंदे पानी की समस्या तो रहती ही थी। लेकिन, कच्ची फिरनी से लोगों का बुरा हाल था। आए दिन कई लोगों को चोटें लगती रहती थी। करीब 60 सालों बाद इस फिरनी को पक्का करवा लोगों को राहत दिलाई गई है। सुजानपुर का थोड़ा हिस्सा काटा

वार्ड एक बीसी पुरुष में पहले मलिकपुर, बहादुर लाहड़ी व सुजानपुर का कुछ हिस्सा आता था। लेकिन, नई वार्डबंदी के दौरान अब वार्ड एक को वार्ड 47 जनरल महिला बना दिया गया है। अब इस वार्ड में मलिकपुर का आधा हिस्सा, बहादर लाहड़ी, गांधी नगर पठानकोट व यूनाइटेड होटल की बैक साइड का कुछ हिस्सा आता है। सुजानपुर का कुछ हिस्सा जो वार्ड में आता था उसे नई वार्डबंदी के दौरान काट दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.