सीएए के समर्थन में उतरे वकील, बोले-नहीं छीनी जा रही नागरिकता
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में वकील भी उतर आए हैं।
संवाद सहयोगी, मलिकपुर : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में वकील भी उतर आए हैं। सोमवार को मलिकपुर स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर वकीलों और बुद्धिजीवियों ने हाथों में वी सपोर्ट सीएए के बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान में वकीलों और बुद्धिजीवियों के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन महाजन, भोआ की पूर्व विधायक सीमा कुमारी, सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल सिंह, भोआ मंडल प्रधाना प्रवेश गुप्ता, महामंत्री रणजीत सिंह, युवा मोर्चा मंडल प्रधान रमित महाजन भी शामिल रहे। जागरूकता अभियान के दौरान वकीलों ने केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए कानून का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जिसे दूर किया जाना समय की जरूरत है।
एडवोकेट अशोक पराशर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) उन लोगों के लिए नहीं है जो पहले से ही भारत में रह रहे हैं। यह शरणार्थी के रूप में रहने वाले हिदू, बौद्ध, सिख, पारसी और जैन समाज के उन लोगों के लिए है जो या जिनके पूर्वज पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न से परेशान होकर भारत में आए। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया कानून है इसलिए लोगों को इसका समर्थन करना चाहिए। सीएए में किसी भी वर्ग विशेष की नागरिकता छीनने का कोई उल्लेख नहीं है।
इस मौके पर एडवोकेट अशोक पराशर, एडवोकेट नवदीप सैनी, एडवोकेट ललित डोगरा, एडवोकेट जेडी शर्मा, एडवोकेट राजदीप, एडवोकेट रविद्र ठाकुर, एडवोकेट मीना तरनाच, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन महाजन, विस हलका भोआ की पूर्व विधायक सीमा कुमारी, सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल सिंह, भोआ मंडल प्रधाना प्रवेश गुप्ता, महामंत्री रणजीत सिंह, युवा मोर्चा मंडल प्रधान रमित महाजन, गौरव आदि मौजूद थे।