सामान छोड़ने आए आटो चालक की हार्ट अटैक से मौत
पठानकोट से रेडीमेड का सामान लोड कर नरोट जयमल सिंह स्थित एक दुकान पर लेकर पहुंचे थ्री व्हीलर चालक की आर्ट अटैक से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 10:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल/ नरोट जैमल सिंह : पठानकोट से रेडीमेड का सामान लोड कर नरोट जयमल सिंह स्थित एक दुकान पर लेकर पहुंचे थ्री व्हीलर चालक की आर्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी मकान नंबर 141 वार्ड नंबर 12 सुंदरनगर पठानकोट के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार करीब 4 बजे की है। 80 वर्षीय अमर सिंह सामान लेकर पहुंचा था। सामान उतार कर वापस जाने के लिए वाहन बैठा ही था की उसे हार्ट अटैक आ गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाने की कोशिश पर वह दम तोड़ चुका था। लोगों ने नरोट जयमल सिंह पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह को सूचित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें