लोहड़ी पर आम आदमी पार्टी ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने लोहड़ी का पर्व अनोखे ढंग से मनाया गया।
संवाद सहयोगी मलिकपुर : आम आदमी पार्टी ने लोहड़ी का पर्व अनोखे ढंग से मनाया गया। बुधवार को जिलाधीश कार्यालय के समक्ष पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान सुनील गुप्ता की देखरेख में लोहड़ी की अग्नि में कृषि सुधार कानूनों की कापियां फूंकी। उन्होंने इस आंदोलन में जान गवा चुके किसानों को नमन भी किया। सुनील गुप्ता ने कहा कि आज पूरा पंजाब कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। हमारे किसान दिल्ली की सरहद पर अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी शुरू से ही सच्चे दिल से किसान भाइयों के साथ खड़ी है। लोहड़ी के इस पवित्र पर्व पर आम आदमी पार्टी इन कानूनों की कापियां जलाकर किसान विरोधी सरकारों को चेतावनी दे रही है कि अगर वह इस काले कानूनों को वापस नहीं लेते तो लोग ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ देंगे। इस मौके पर जिला सचिव ठाकुर मनोहर, मीडिया इंचार्ज अरुण मेर, सीनियर नेता रमेश कुमार (टोला), लालचंद कटारूचक, एडवोकेट नरेंद्र, अमरजीत आदि उपस्थित थे।
-------
किरती किसान यूनियन ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई
संवाद सहयोगी, नरोट जैमल सिंह : किरती किसान यूनियन व इंडियन फेडरेशन ट्रेड यूनियन ने अध्यक्ष उत्तमचंद व जिला सचिव मुख्तियार चंद की अध्यक्षता में गांव फतेहपुर में कृषि कानूनों की कापियां जलाईं व रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसान छह महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र केंद्र सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार देश के किसानों को निशाना बना रही है। केंद्र सरकार को लोक हित की बात करते हुए अपनी यह जिद छोड़नी पड़ेगी और इन कृषि कानूनों को रद करना ही पड़ेगा। इस मौके पर गुरमीत सिंह, सूरत सिंह, गोल्डी, दिलबाग सिंह, जगीर सिंह, सुलखन सिंह, विटटा, तरविदर सिंह मान, कुलजीत सिंह उपस्थित थे।