Move to Jagran APP

आप भी उतरी मैदान में, जिले में बनाएगी 50 हजार सदस्य

आम आदमी पार्टी जिले में कुनबा बढ़ाने जा रही है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान छेड़ दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:06 AM (IST)
आप भी उतरी मैदान में, जिले में बनाएगी 50 हजार सदस्य
आप भी उतरी मैदान में, जिले में बनाएगी 50 हजार सदस्य

वीरेन पराशर, पठानकोट : आम आदमी पार्टी जिले में कुनबा बढ़ाने जा रही है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान छेड़ दिया है। दिल्ली की जीत के बाद पार्टी के हौसलें बुलंद हैं। इसलिए संगठन के पांव मजबूत करने के लिए पार्टी अब आमलोगों के बीच पकड़ बनाने जा रही है। नगर निकाय चुनाव से पहले आप ने कमर कसी है और इससे पहले यह अभियान सिरे चढ़ाया जाएगा। बड़े राजनीतिक दलों की भांति मिस्ड कॉल के जरिए नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। आप की रणनीति कांग्रेस-भाजपा के समानांतर खुद को खड़ा करने की है। आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान 23 मार्च तक चलेगा। पार्टी ने पठानकोट जिले में 50 हजार के करीब सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पठानकोट, सुजानपुर, भोआ विस हलकों में 15-15 हजार से अधिक सदस्य बनाने की मुहिम छेड़ी गई है जिससे कि चुनावों से पहले पार्टी के पास संगठन के साथ ही अच्छी तादाद में सदस्य हों। अभियान को ग्राउंड लेवल तक ले जाने को सोशल मीडिया के साथ ही तीनों विस हलकों में पार्टी पदाधिकारी खुद प्रचार करेंगे। तय तिथि के बाद डाटा का रिकॉर्ड बनने के बाद पार्टी हर नए सदस्य के साथ संपर्क करेगी और हर गतिविधि में उन्हें साथ जोड़ा जाएगा। ऐसे बनेंगे सदस्य

loksabha election banner

-पार्टी के जारी किए 9871010101 नंबर पर मिस्ड कॉल करने वाला सदस्य बन जाएगा।

-मिस्ड कॉल करने पर ज्वाइन आप ऑप्शन आएगी।

-इसमें सदस्य को अपनी जानकारी भरनी होगी।

-जो केवल मिस्ड कॉल ही देंगे उनकी जानकारी टीम खुद संपर्क करके लेगी।

9871010101 नंबर पर मिलेगी सदस्यता : सौरभ

आम आदमी पार्टी पठानकोट के हलका इंचार्ज सौरभ बहल ने कहा है कि 9871010101 नंबर पर कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ले सकता है। पार्टी अब पंजाब और पठानकोट में बदलाव लाएगी। जनता को साथ लेकर हर चुनाव लड़ा जाएगा। दूसरे राजनीतिक दलों ने केवल गुमराह की राजनीति की है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के मॉडल ने हर वर्ग को लुभाया है, अब ऐसी सुविधाओं का लाभ पठानकोट के लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.