आम आदमी पार्टी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
आम आदमी पार्टी की और से भीमपुर खन्नी खुई में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 03:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : आम आदमी पार्टी की और से भीमपुर खन्नी खुई में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व इंचार्ज एडवोकेट नरिद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सीनियर नेता मनोहर सिंह व एडवोकेट रंजीत सिंह विशेष रूप में उपस्थित हुए। उक्त नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। घरोटा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पडे हैं। क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालात में हैं। भीमपुर-सरना रोड पर बस सेवा न होने से आजादी के बाद भी नहर से छटे गांव नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होने लोगों को अपील की कि कांग्रेस व भाजपा को की जगह इस बार पंजाब में आप की सरकार बनाने में सहयोग करे। इस मौके पर नीतिन शर्मा, अशोक भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें