Move to Jagran APP

आप में बदलाव, सुनील गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 12:21 AM (IST)
आप में बदलाव, सुनील गुप्ता बने जिलाध्यक्ष
आप में बदलाव, सुनील गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है। कुछ अरसे पहले भंग जिला कार्यकारिणी को नए सिरे से गठित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने कैप्टन सुनील गुप्ता को जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। करीब एक माह पहले पार्टी ने संगठन के सभी पद निरस्त कर दिए थे। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी दोबारा नए चेहरों को संगठन के अहम पदों पर काम करने का मौका देगी। गुप्ता लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं।

loksabha election banner

.................

नगर निकाय पर आप की नजर

आम आदमी पार्टी जिले के राजनीतिक समीकरणों को बदलने की रणनीति बना रही है। काफी अरसे से पार्टी ने नगर निकाय चुनावों पर फोकस किया हुआ है। भाजपा -कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों के बीच आप भी वजूद बनाने में जुटी है। यही कारण है कि पिछली कार्यकारिणी ने पार्टी की मुख्य गतिविधियों को गति देने के साथ ही संगठन का कुनबा बढ़ाने पर जोर दिया था। इसमें पार्टी कुछ हद तक सफल भी रही और कई बड़े नेताओं को आप के साथ भी जोड़ा गया।

.................

चुनाव और संगठन नए जिलाध्यक्ष की चुनौती

नए जिलाध्यक्ष के लिए आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव और संगठन को चलाने की चुनौती होगी। संगठन में अनुभवी नेताओं व वर्करों को एकसूत्र में पिरोकर साथ ले जाना अहम होगा। संगठन की मजबूती के साथ ही पार्टी का चुनाव प्रदर्शन कई मायनों में अहम होगा। पिछला विस चुनाव आप के लिए पठानकोट जिले में कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में मिली कामयाबी आगामी विस चुनाव का रास्ता तय करने में मदद करेगी।

................................

वर्करों संग हर चुनौती से निपटेंगे : सुनील

कैप्टन सुनील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर नेता व वर्कर को सम्मान मिलेगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सींचा है और जिले में आप काफी मजबूत है। आगामी सभी चुनौतियों को सभी के साथ मिलकर निपटा जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि पार्टी लोगों का विश्वास जीते और उनकी सेवा करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.