अवैध शराब पकड़ी
सुजानपुर पुलिस ने एक महिला से छह लीटर 750 मिलीलीटर अवैध शराब पकड़ी है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 05:04 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर :
सुजानपुर पुलिस ने एक महिला से छह लीटर 750 मिलीलीटर अवैध शराब पकड़ी है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि एएसआइ गुरपरताप ने नेतृत्व में पुलिस टीम पुल नंबर चार से प्रेम नगर की तरफ गश्त कर रही थी। तभी एक महिला प्लास्टिक का केन पकड़े हुए खड़ी थी। वह पुलिस पार्टी को देख कर भागने की कोशिश कर ने लगी। उसे पकड़ लिया गया व केन में से अवैध शराब बरामद हुई। महिला की पहचान नेहा निवासी मोहल्ला प्रेम नगर सुजानपुर के रूप में हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें