Move to Jagran APP

कोरोना अपडेट: 173 संक्रमित, 138 लोग हुए स्वस्थ

शुक्रवार को आरटीपीसीआर के कुल 1617 सैंपलों की रिपोर्ट में से 131 पाजिटिव आए जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के 596 सैंपलों में से 20 सैंपल पाजिटिव पाए गए। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पीड़ितों की संख्या भी 731 से बढ़कर759 पहुंच गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:03 PM (IST)
कोरोना अपडेट: 173 संक्रमित, 138 लोग हुए स्वस्थ
कोरोना अपडेट: 173 संक्रमित, 138 लोग हुए स्वस्थ

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शुक्रवार को जिले में 173 कोविड पाजिटिव केस मिले। जबकि 138 लोगों के कोविड से पूरी तरह स्वस्थ होने की सूचना है। सेहत विभाग की ओर से दी गई अधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार को 1917 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 2213 सैंपलों की शुक्रवार को रिपोर्ट आई। बता दें कि 1718 सैंपलों रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सिविल अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर के कुल 1617 सैंपलों की रिपोर्ट में से 131 पाजिटिव आए जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के 596 सैंपलों में से 20 सैंपल पाजिटिव पाए गए। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पीड़ितों की संख्या भी 731 से बढ़कर759 पहुंच गई। जबकि, जिले में अभी भी कुल 1064 एक्टिव कोविड पाजिटिव हैं। अभी भी सेहत विभाग की ओर से 149 कोविड पीड़ितों की ट्रेसिग की जा रही है। शुक्रवार को 4301 लोगों की हुई वैक्सीनेशन:

prime article banner

सिविल अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार को 4301 लोगों की वैक्सीनेशन हुई। 1594 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इनमें से 71 हेल्थ वर्कर, 1187 फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के 336 बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष तक के 487 किशोरों की भी वैक्सीनेशन हुई। बता दें कि अब तक कुल 22402 किशोरों को कोविड की पहली वैक्सीन लगाई गई है। वीरवार को 1013 लोगों को पहली डोज जबकि 1694 लोगों को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाई गई। आज इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन:

गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सन्मति विमल जैन हाई स्कूल, स्वामी दयानंद मार्डन स्कूल,

वजीर कौर सनातन धर्म हाई स्कूल। यहां लगे हैं स्थायी वैक्सीनेशन कैंप:

कबाड़ धर्मशाला, वेटरनरी अस्पताल, डीसी आफिस, टेंपलेस हाल, राम भवन, आर्या ब्यायज स्कूल, खत्री भवन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कांप्लेक्स में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.