121वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने निकाली साइकिल रैली
121वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल माधोपुर ने साइकिल रैली का आयोजन किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 11:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर : 121वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल माधोपुर ने साइकिल रैली का आयोजन किया। यह रैली कैंप से लेकर लखनपुर तक थी, जिसको कमांडेंट मोहिन्द्र लाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली माधोपुर, प्रेम नगर, थरियाल, गूडा खुद से होते हुए माधोपुर में सम्पन्न हुई। रैली में 121वीं वाहिनी और 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। रैली में उप कमांडेंट खाई मलियान, द्वितीय-कमान अधिकारी एम रविन्द्र, द्वितीय-कमान अधिकारी संजय कुमार, उप कमांडेंट दविन्द्र सिंह, उप कमांडेंट पारितोष विश्वास आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें