राहत: कम होने लगा डेंगू, दस नए मरीजों की पुष्टि
निगम और प्रशासन की लापरवाही के चलते इस 1600 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। वहीं सुजानपुर में यह संख्या लगभग न के बराबर रही। यहां एक दर्जन से भी कम यहा पर डेंगू के केस आए।
जागरण संवाददाता पठानकोट: जिला वासियों के लिए राहत भरी खबर है डेंगू के लगातार केस अब धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। बुधवार को सेहत विभाग के पास आई रिपोर्ट के अनुसार 10 मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए हैं। पिछले डेढ़ माह के अंदर आई रिपोर्ट में यह सबसे कम संख्या है। वहीं सेहत विभाग के अधिकारी का कहना है कि अब धीरे-धीरे केस कम होते जाएंगे। तापमान में कमी के साथ ही मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी चिंता की कोई बात नहीं है।
गौरतलब है कि कोरोना के बाद बाद डेंगू न पैर पसारना शुरू कर दिया था। निगम और प्रशासन की लापरवाही के चलते इस 1600 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। वहीं सुजानपुर में यह संख्या लगभग न के बराबर रही। यहां एक दर्जन से भी कम यहा पर डेंगू के केस आए।
बता दें कि सितंबर से ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगे थे। अक्टूबर में तो इसकी संख्या चरम पर पहुंच गई। इस साल सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज शहरी इलाकों से मिले। वहीं एक महिला की इसके चलते मौत भी हो चुकी है। बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 35 मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए थे जिसमें से 10 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीज शहरी इलाकों से हैं। अब तक 1640 डेंगू पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं डा. साक्षी का कहना है कि चिंता वाली कोई बात नहीं है। तापमान में कमी के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या भी कम होती चली जाएगी। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।