भाजपा के नवांशहर कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़े युवा वकील
भाजपा की जिला अध्यक्ष पूनम माणिक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।
जासं, नवांशहर : भाजपा की जिला अध्यक्ष पूनम माणिक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। पूनम माणिक ने बताया कि मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक धीरज सहजपाल, राहों के पूर्व मंडल अध्यक्ष किरण ठुकराल, पंजाब लीगल सेल के सदस्य विशाल शर्मा की देख रेख में हर दिन लीगल सेल में नए युवा चेहरे शामिल हो रहे हैं। अधिवक्ता शम्मी कपूर, कमल और हरजिदर सिंह भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष पूनम माणिक व वरिष्ठ विधि प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यों ने अधिवक्ता शम्मी कपूर, कमल और हरजिदर सिंह के पार्टी में शामिल होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूनम माणिक ने पार्टी से जुड़े वकीलों का मुंह मीठा किया और किरण ठुकराल और उनकी टीम को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास मजबूत कानूनी प्रकोष्ठ होता है, उसके कैडर भी मजबूत होते हैं। इस मौके पर एडवोकेट विजय लक्ष्मी और एडवोकेट मनजोत भी मौजूद थे। विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम पर भी चर्चा की और रूपरेखा तैयार की।
भाजपा के कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़े युवा वकील
भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम माणिक, जिला प्रकोष्ठ के संयोजक धीरज सहजपाल, राहों के पूर्व मंडल अध्यक्ष किरण ठुकराल, पंजाब लीगल सेल के सदस्य विशाल शर्मा की देखरेख में हर दिन लीगल सेल में नए युवा चेहरे शामिल हो रहे हैं। अधिवक्ता शम्मी कपूर, कमल और हरजिदर सिंह भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हो गए।
जिलाध्यक्ष पूनम माणिक व वरिष्ठ विधि प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यों ने अधिवक्ता शम्मी कपूर, कमल और हरजिदर सिंह के पार्टी में शामिल होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा जिला प्रधान पूनम माणिक ने नए जुड़े वकीलों का मुंह मीठा किया और किरण ठुकराल की टीम को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास मजबूत कानूनी प्रकोष्ठ होता है, उसके कैडर भी मजबूत होते हैं। इस मौके पर एडवोकेट विजय लक्ष्मी और एडवोकेट मनजोत भी मौजूद थे। विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम पर भी चर्चा की और रूपरेखा तैयार की।