जरूरतमंद के काम आना सबसे बड़ा परोपकार : सरोज
रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया
जागरण संवाददाता, नवांशहर :
रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। जैन सेवा संघ के महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि रविवार का राशन वितरण रजनीश गुप्ता सीए एवं पवन गुप्ता की माता सरोज गुप्ता द्वारा अपने पति स्व. जय गोपाल गुप्ता की याद में एवं बेटी रूबी के जन्मदिन के उपलक्ष में बांटा। रविवार के कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर सरोज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, पवन गुप्ता एवं विशेष मेहमान के तौर पर अनीता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सलिल गुप्ता, रिद्धिमा गुप्ता, साहिल गुप्ता, श्रेया गुप्ता, अरमान, अंकिता, कृष, रितिका आदि उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम मुख्य मेहमान के पहुंचने पर सदस्यों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान सरोज गुप्ता ने श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं उनके सेवा कार्यों की सराहना की। समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है। हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि रविवार को 101वें राशन वितरण समारोह के दौरान 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा गरीब व जरूरतमंद परिवार का खुद चयन करती है। उनकी संस्था क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, केके जैन, सुरेंद्र जैन, बैजनाथ जैन, वीरेंद्र जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, संदीप जैन, गौतम जैन, ललित जैन, दर्शन जैन, पुनीत जैन, कांता जैन शकुंतला जैन, गीतू जैन, रोमी जैन आदि उपस्थित हुए।