Move to Jagran APP

पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : करण लड़ोइया

भाजपा के जिला महासचिव करण लड़ोइया ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो वर्करों का ध्यान देती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 03:41 PM (IST)
पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : करण लड़ोइया
पार्टी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : करण लड़ोइया

जागरण संवाददाता, नवांशहर : भाजपा के जिला महासचिव करण लड़ोइया ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं। भाजपा ने सदैव अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है, जिसके चलते भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद को समर्पित पार्टी है, जिसमें साधारण कार्यकर्ता को भी पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और वह कार्यकर्ता मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पद की दौड़ तक जा सकता है। उन्होंने पंजाब के उन सभी कार्यकर्ताओं तथा जिला अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया जो इस मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी मां की तरह होती है और उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी की मुश्किल के समय में पार्टी को छोड़कर जाना यह दर्शाता है की वह पार्टी के प्रति कितना वफादार सिपाई है। जिस प्रकार गर्मी-सर्दी आती है, उसी प्रकार पार्टी में भी उतार चढ़ाव आते हैं, परंतु इसका मतलब यह कदापि नहीं की कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ जाएं।

उन्होंने किसानों के आंदोलन की आड़ में इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं को कहा की किसान आंदोलन तो पिछले छह महीने से चल रहा है और पंजाब के किसानों को सीधा भुगतान भी हो गया है, ऐसी स्थिति में उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा उनकी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा भाजपा नेशन फ‌र्स्ट के सिद्धांत पर चलती है और सेल्फ को लास्ट पर रखती है। उन्होंने ने कहा कि कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा डाल रहे है, जब की उनको इस्तीफा देने से पहले पार्टी के सिद्धांतों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय देश में एक रणनीति के तहत टूल किट द्वारा प्रायोजित षड्यंत्र रचे जा रहे है, तो उस समय में सीनियर कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेवारी बनती है की वह पार्टी को संगठित रखे न की खुद इस्तीफा दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.