Move to Jagran APP

धरने के लिए किसानों को मिल रहा महिलओं का साथ

किरती किसान यूनियन के स्त्री विग की तरफ से चंडीगढ़ मार्ग पर धरना लगाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:46 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 05:48 AM (IST)
धरने के लिए किसानों को मिल रहा महिलओं का साथ
धरने के लिए किसानों को मिल रहा महिलओं का साथ

जागरण संवाददाता, नवांशहर : किरती किसान यूनियन के स्त्री विग की तरफ से चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित सुपर स्टोर आगे महिला किसान दिवस मनाया गया। इस मौके पर संबोधित करती हुई गुरबख्श कौर संघा, सुरजीत कौर बड़ैच, रणजीत कौर महमूदपुर, हरबंस कौर नवांशहर ने कहा कि मौजूदा किसानी संघर्ष में किसान महिलाएं इतिहास रच रही है। किरती किसान यूनियन की महिलाएं 23 जनवरी को दिल्ली फतेह के लिए नवांशहर से कूच करेंगी। माई भागो की वारिस किरती किसान यूनियन की वीरांगना बड़ी संख्या में इकट्ठी हो रही हैं। माई भागो की वारिस किसान महिलाएं दिल्ली के तख्त के साथ झगड़े में जूझते धरती पुत्रों का हौसला बढ़ाने वाली सरकारों को अंदर तक कंपकंपी छेड़ रही हैं। मोदी सरकार के विरुद्ध छिड़े इस युद्ध में खुद के भरोसे से लबरेज महिलाएं शामिल हो रही हैं। इस युद्ध के विजेता होने की भरपूर संभावनाएं पैदा कर रही हैं। महिला किसान नेता ने कहा कि जब तक संघर्ष लड़ने के लिए किसान महिलाओं को जत्थेबंदी की माला में पिरोया जा रहा है। किरती किसान यूनियन का स्त्री विग अपनी अलग शक्ति जोड़ रहा है। गांव-गांव में मीटिगें करके महिलाओं को एकत्रित किया जा रहा है, केंद्र सरकार के घमंड को तोड़ने के लिए 26 जनवरी को दिल्ली में होने जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर सिमरनजीत कौर, सुखजिदर कौर माहल, जसवीर कौर भंगलां, जसवीर कौर गोहलड़ों, नरिदर कौर खटकड़, कुलवंत कौर महमूदपुर, कमलजीत कौर ने भी विचार प्रकट किए। बाद में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.