काले कानून रद करवा कर ही दम लेंगे : अंगद सिंह
नवांशहर केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानून रद करवा कर ही दम लिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की तरफ से खेती सुधार कानूनों के खिलाफ निकाले गए रोष प्रदर्शन में साथियों सहित शिरकत करते हुए नवांशहर के विधायक अंगद सिंह ने कही है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानून रद करवा कर ही दम लिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की तरफ से खेती सुधार कानूनों के खिलाफ निकाले गए रोष प्रदर्शन में साथियों सहित शिरकत करते हुए नवांशहर के विधायक अंगद सिंह ने कही है।
उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता अपने परिवारों सहित कड़ाके की ठंड में करीब दो महीनों से सड़कों पर रातें काट रहा है। इस दौरान बहुत से किसान अपनी जानें भी गंवा चुके हैं, परंतु केंद्र सरकार पर कोई प्रभाव नहीं हो रहा और उसका अड़ियल रवैया कायम है। केंद्र सरकार जानबूझ कर किसानी को तबाह करने पर तुली हुई है, परंतु उसके ऐसे मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार शुरू से इस मुद्दे पर किसानों के कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ी है और उक्त कानून रद करवाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन हरमेश झलर, कुलदीप राणा, हुकम चंद, बंटी संघा, राजेश गाबा, राकेश कुमार विक्की, बलविदर भूंबला, मास्टर चमन लाल आदि उपस्थित थे।
------------
किसानों के हौसले बुलंद : कुलजीत
जागरण संवाददाता, नवांशहर
गांव सरहाल काजियां में किसान संगठनों द्वारा कस्बा औड़ ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह की अगुआई में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इस अवसर पर कुलजीत सिंह ने कहा कि सरकार चाहे जितने भी जुल्म कर ले, किसानों के हौसले को पस्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि किसान दृढ़़ इरादे के साथ डटे हुए हैं और हर वर्ग द्वारा उनकी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंत में केंद्र सरकार की हार होगी और उन्हें ये कृषि सुधार कानून वापस लेने होंगे। इस मौके पर किसान व मजदूर संगठनों द्वारा कृषि कानूनों की कापियां फूंककर अपना रोष भी जाहिर किया।
इस मौके पर सरपंच बिशंभर लाल, नरिदर कुमार, बहादुर बागला, नवीन महे, अमनदीप बागला, रविदर सिंह कलेर, जसविदर सिंह कलेर, अवतार सिंह बीसला, सरजीत सिंह रत्तू, बख्शीश सिंह भाटिया, जसकरन सिंह कलेर, गुरमीत राम, कुलविदर सिंह, केवल सिंह सिद्धू, सुचेत, बलजिदर सिंह कलेर, सर्बजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
-----------