अवैध खनन के बारे में वाहन जब्त, पांच आरोपित गिरफ्तार
नवांशहर थाना राहों पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में विभिन्न वाहन जब्त करने सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
थाना राहों पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में विभिन्न वाहन जब्त करने सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया है। आरोपितों के बारे में खनन अधिकारी हरजिदर सिंह ने बताया कि बुधवार को राहों के पास सैदपुर दरिया के पास चेकिग की गई। इस दौरान अवैध खनन के आरोप में 11 ट्रैक्टर व ट्रालियां, एक जेसीबी व एक टिप्पर जब्त करने सहित पांच चालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में आरोपित खन्ना के थाना समराला के गांव दियालपुर के रहने वाले जतिदर सिंह, गांव चक्की के रहने वाले सुखप्रीत सिंह, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले परमवीर सिंह, लुधियाना के रायपुर राजपूतां के रहने वाले नंद कुमार, समराला के गांव मजारी कलां के रहने वाले जसदेव सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
------------
मारपीट कर किया घायल, पांच पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, नवांशहर
थाना बलाचौर पुलिस ने मारपीट कर घायल करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत भद्दी रोड के रहने वाले सोनी लाल ने दी है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि जब वो बुधवार शाम अपने घर जा रहा था तो गांव भाणेवाल के रहने वाले देसराज, पिकी लाल, टकारला के रहने वाले राम प्रकाश, विजय कुमार व अजय कुमार ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस बारे में पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।