एक किलोग्राम अफीम के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार
नवांशहर थाना काठगढ़ पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 05:57 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : थाना काठगढ़ पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह गलैक्सी होटल आंसरों के पास पहुंचे तो दो मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कर उन्होंने भागने की कोशिश की, पर उन्हें पकड़ लिया। जब दोनों की तलाशी ली ,तो दोनों के पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के विसारथ थाना के तहत पड़ने वाले गांव मिल्क बहादुर गंज के रहने वाले वीरपाल व राकेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें