पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
आर्ट आफ लिविग हरियाली उत्सव हरियावल पंजाब एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा अजित सिंह पार्क में वृक्षाबंधन का कार्यक्रम करवाया गया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : आर्ट आफ लिविग हरियाली उत्सव, हरियावल पंजाब, एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा अजित सिंह पार्क में वृक्षाबंधन का कार्यक्रम करवाया गया। अजीत सिंह एवेन्यू निवासी और हरियाली उत्सव टीम के वरिष्ठ सदस्य गुरचरण अरोड़ा ने कहा की जिले में एक नई पहल के तहत रविवार को हरियाली उत्सव की टीम ने रक्षा बंधन पर वृक्षाबंधन किया। जिस प्रकार बहनें अपने भाइयों को राखी बांध कर उनकी रक्षा और उनकी लंबी उम्र का संकल्प लेती है। उसी प्रकार पेड़ हमारी रक्षा करते है व हमें आक्सीजन देते है, तो आज पेड़ों की लंबी उम्र के लिए पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प लिया है।
मनोज कंडा संजोजक और राजन अरोड़ा ने बताया कि रक्षा बंधन पर वृक्षबंधन का संकल्प लिया। सभी समाजसेवी लोगों और बच्चों को प्रोग्राम में बुलाकर संकल्प करवाया कि आपको एक पौधा लगाना है। वह हमेशा इस पौधे की रक्षा करनी है। इस दौरान वृक्ष पालनहारो ने बड़े उत्साह के साथ वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर व तिलक लगाकर वृक्षों की सुरक्षा के संकल्प को दोहराया। अरोड़ा ने कहा की भारतीय संस्कृति की खूबसूरती देखिए पहले मानसून के मौसम में पौधे लगाए गए है। अब रक्षाबंधन पर इनकी रक्षा का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में ओम प्रकाश अरोड़ा, रमन मल्होत्रा, रचिता मल्होत्रा, संजीव चोपड़ा, अंकुश निझावन, विभोर जैन, अमनप्रीत सिंह सिद्धू, रजनी कंडा, रविश दत्ता, भारत ज्योति कुंद्रा, विजय कुमार, डा. नितिन मित्तल, डॉ. दीपिका मित्तल, राजेश उप्पल, रिया अरोड़ा, श्रेय अरोड़ा ने पेड़ों को मौली और राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।