Move to Jagran APP

आंदोलन का साथ न देने वाली पार्टी का विरोध होगा : राणा कर्ण

ंयुक्त किसान मोर्चा की बैठक टोल प्लाजा बछुआं में हुई। इसमें कन्वीनर राणा कर्ण सिंह ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 10:01 PM (IST)
आंदोलन का साथ न देने वाली पार्टी का विरोध होगा : राणा कर्ण
आंदोलन का साथ न देने वाली पार्टी का विरोध होगा : राणा कर्ण

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक टोल प्लाजा बछुआं में हुई। इसमें कन्वीनर राणा कर्ण सिंह ने भाग लिया। उनके साथ मजदूर नेता अवतार सिंह तारी तथा किसान नेता सतनाम जलालपुर ने भाग लिया। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को केंद्र सरकार नजरअंदाज करती जा रही है। यह ठीक नहीं होगा। सभी राजनीतिक पार्टियां किसानों का साथ दें। जो पार्टी किसान आंदोलन का साथ नहीं देगी, उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र किसानों की मांगे माने। वरना दिल्ली मोर्चा की काल पर पंजाब बंद का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को 125 किसानों का जत्था दिल्ली मोर्चा में शामिल होने के लिए टोल प्लाजा से रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर मोहन सिह, रघवीर सिंह, सोहन सिंह, करनैल सिंह, स्वर्ण सिंह, मदन मीलू, हंसराज मीलू, सतपाल, राम पाल, गुरदयाल सिंह, अमरीक सिंह, हनी मंड आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.