केंद्र सरकार किसानों का मसला जानबूझ कर लटका रही
काठगढ़ देश में किसान आंदोलन ने सारी जनता का सुखचैन छीन रखा है और यह संघर्ष 84वें दिन में पहुंच चुका है। किसान अपना हक लेकर ही रहेंगे। केंद्र सरकार किसानों का मसला जानबूझकर लटका रही है। यह बात कुलहिद किसान यूनियन के जिला उपप्रधान राणा कर्ण सिंह ने टोल प्लाजा बछुआं में किसानों की बैठक में कही।
संवाद सहयोगी, काठगढ़
देश में किसान आंदोलन ने सारी जनता का सुखचैन छीन रखा है और यह संघर्ष 84वें दिन में पहुंच चुका है। किसान अपना हक लेकर ही रहेंगे। केंद्र सरकार किसानों का मसला जानबूझकर लटका रही है। यह बात कुलहिद किसान यूनियन के जिला उपप्रधान राणा कर्ण सिंह ने टोल प्लाजा बछुआं में किसानों की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि टेबल टाक के सात दौर खत्म हो चुके हैं। आठ जनवरी को आठवां दौर होगा। किसान बातचीत के लिए हर समय तैयार हैं, परंतु मांग सिफ्र एक ही है कि कृषि सुधार कानूनों को वापस लिया जाए। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि दिल्ली में किसानों के जत्थे और भेजे जाएंगे। मंड क्षेत्र के किसान लगातार दिल्ली संपर्क में हैं और वह अपनी खेतीबाड़ी सहित संघर्ष में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में किसान का नाम होगा न कि किसी पार्टीबाजी का। इसे केवल किसान आंदोलन ही कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की सर्दी मे भी किसान परिवारों के साथ मोर्चे पर डटे हुए हैं। अब मंजिल जीत के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। केंद्र सरकार अब बहाने बना रही है। इस अवसर पर करनैल सिंह भल्ला, दर्शन सिंह, गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह, चरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
-----------
दिल्ली धरने के लिए सौ तिरपाल व अन्य सामान भेजा
संवाद सूत्र, पोजेवाल
केंद्र सरकार की ओर से खेती संबंधी पास किए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मजारी टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। जब तक तीनों कानून सरकार वापस नहीं लेती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। धरने में शामिल किसान नेता हरमिदर हियातपुर व दलजीत सिंह बैंस ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों से बार-बार बैठक कर मसला सुलझा नहीं रही है। किसान मजबूत होकर आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों को मौसम की मार से बचने के लिए अजीत सिंह गिल व अन्य साथियों के सहयोग से सौ तिरपाल व अन्य सामान भेजने का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन के दौरान हर तरह की सहायता जारी रहेगी। किसी भी सामान की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर हरबंस सिंह पैली, सूबेदार महंगा सिंह, सूबेदार अवतार सिंह गुलपुर, अमरजीत कौलगढ, जोगा सिंह, सोहन साहदड़ा, केहर सिंह साहदड़ा, सुखविदर, अमरजीत सिंह मजारी, रेवल सिंह, कुलविदर, सुच्चा गुलपुर, दिलावर सिबल मजारा, बलवीर कौलगढ़ आदि लोग हाजिर थे।