भगवान महावीर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पोरबंदर का दौरा
भगवान महावीर पब्लिक स्कूल बंगा के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर (गुजरात) का दौरा किया।
जेएनएन, बंगा : महात्मा गांधी के 150वें जन्मजयंती पर भगवान महावीर पब्लिक स्कूल बंगा के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर (गुजरात) का दौरा किया। स्कूल डायरेक्टर वरुण ने महात्मा गांधी के जीवन, शिक्षाओं और संघर्ष के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने गांधी जी का घर जन्म स्थान, जन्म वाला कमरा और उनसे जुड़ी चीजों को देखा। वरुण जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को बंद कमरों से निकालकर इतिहास की जुड़ी हुई स्थानों पर ले जाना और स्वयं उनके साथ जोड़ना ऐसा ही भगवान महावीर पब्लिक स्कूल की शिक्षा पद्धति का उद्देश्य रहा है। विद्यार्थियों को केवल रट्टा मारने की नहीं, बल्कि खुद आगे बढ़कर हर चीज को देखने समझने की शिक्षा दी जाती है। पोरबंदर अपने इत्र और गंध के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसी गंध के व्यापार कारण इस परिवार का नाम गांधी परिवार पड़ा।