धर्म के बारे में अपशब्द बोलने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
बीजेपी मंडल प्रधान बलाचौर नंदकिशोर ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के आम आदमी पार्टी से संबंधित पूर्व विधायक ने हिदू धर्म के देवी-देवताओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक शब्द सोशल मीडिया पर लिखे थे जिसके बाद उनका विरोध हुआ। पार्टी ने भी उन पर कार्रवाई की।
संवाद सूत्र, बलाचौर : बीजेपी मंडल प्रधान बलाचौर नंदकिशोर ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के आम आदमी पार्टी से संबंधित पूर्व विधायक ने हिदू धर्म के देवी-देवताओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक शब्द सोशल मीडिया पर लिखे थे, जिसके बाद उनका विरोध हुआ। पार्टी ने भी उन पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने माफी भी मांग ली लेकिन अगर नेता ही ऐसा कुछ करेंगे तो आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कुछ समय पहले बलाचौर में भी कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऐसा ही हिदू देवी देवताओं के बारे में कहा गया था। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए तथा सभी को प्रेम भाव से रहना चाहिए।